महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डिजिटल युग में मानसिक स्वास्थ्य को समझना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं अनुसंधान केंद्र की ओर से हुए इस कार्यक्रम में इंसानों के सोचने और समझने की शक्ति का विश्लेषण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर राजस्थान विवि के प्रो. ओपी शर्मा और प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल मौजूद रहीं।