आर्य महिला इंटर कालेज के जीवकोर बाई सभागार में शनिवार को अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें छात्राओं के पिछले साल के परीक्षा फल पर चर्चा हुई। अभिभावकों से छात्राओं को नियमित विद्यालय भेजने की व्यवस्था, कमजोर छात्राओं को उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था, अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय विकास की व्यवस्था के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर अभिभावकों सहित समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी अग्रवाल ने अभिभावकों को छात्राओं पर विषय बोझ जबरदस्ती थोपने से मना किया। प्रधानाचार्या डाॅ. प्रतिभा यादव ने विस्तार से विद्यालयी व्यवस्था पर चर्चा की। पदाधिकारी सपना जायसवाल, इंदू कुशवाहा, आदित्य कुमार, माधुरी मिश्रा, वंदना सिंह मौजूद रहीं। संचालन डा. गीता सिंह मौर्या ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधन अमूल्य शर्मा उपस्थित रहे।