फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में गोल्फ कार्ट से विभाग जा सकेंगे दिव्यांग छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के दिव्यांग छात्रों के लिए ई-गोल्फ कार्ट सेवा शुरू हुई है। इससे छात्र छात्रावास से विभाग में क्लास करने सहित अन्य कार्यों के लिए जा सकेंगे। पीसी रेलवे हॉस्टल में निदेशक प्रो. अमित कुमार पात्रा ने सेवा का शुभारंभ किया। गोल्फ कार्ट सेवा में छह सीटें हैं। बैटरी चलित ई-गोल्फ कार्ट में सुरक्षा के लिहाज से अग्निशमन यंत्र भी लगाया गया है। निदेशक ने बताया कि 10 नवंबर से इसका नियमित रूप से संचालन होगा। यह सेवा दिव्यांग छात्रों को सहूलियत देने के लिए समर्पित है, जिन्हें अकादमिक कॉम्प्लेक्स तक पहुंचने में कठिनाई होती है। कार्यक्रम में छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह, रजिस्ट्रार सुमित कुमार विश्वास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें