अंतराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) की धान की सीधी बोवाई (डीएसआर) को बढ़ावा देने की मेहनत अब रंग ला रही है। आईसार्क के सहयोग से आराजीलाइन ब्लाॅक के पनियारा गांव में इस विधि से लगी धान की फसल की पैदावार पिछले साल से प्रति हेक्टेयर 20 से 25 क्विंटल ज्यादा रही। आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह के नेतृत्व में इरी के वैज्ञानिकों की देखरेख में पनियरा गांव के 19 प्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर 55 एकड़ में धान की सीधी बोवाई की गई थी। इस फसल की कटाई के बाद 14 प्रतिशत नमी के साथ 67 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की पैदावार हुई है, जो पहले 45 से 50 क्विंटल थी। कृषि उपनिदेशक अमित जायसवाल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमितेश सिंह आदि के अलावा प्रगतिशील किसान लल्लन दूबे, अरविंद पांडेय, राजेश मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, ऋतुराज मिश्रा, बृजेश सिंह, ताराशंकर सिंह मौजूद रहे।