एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक विमानन कंपनी एलायंस एयर की वाराणसी-कोलकाता के बीच सीधी विमान सेवा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने एयर सेवा का शुभारंभ किया।
एलायंस एयर का विमान 9 आई 753 शाम 5:40 बजे कोलकाता से उड़ान भरकर 7:45 बजे वाराणसी पहुंचा। इसमें 55 यात्री वाराणसी आए। इसके बाद 9आई 754 बनकर रात 8:10 बजे वाराणसी से उड़ान भरकर रात 10:20 बजे कोलकाता पहुंची। 49 यात्री कोलकाता गए। विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होगी। इसका बेसिक किराया 2999 रुपए है। हालांकि फ्लैक्सी फेयर होने के कारण किराया घट या बढ़ भी सकता है। कोलकाता-वाराणसी के बीच इंडिगो की दो उड़ानों के बाद एलायंस एयर सेवा शुरू होने से कोलकाता के लिए अब तीन फ्लाइट हो गई है।
सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद
सरसवां से ऊनो गांव जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद