फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिनेश कुमार 66 मतों से जीतकर बने महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन सदर के चुनाव में महामंत्री पद पर दिनेश कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें 118 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे सैय्यद अफाक हुसैन शान को महज 52 वोट मिले। लेखा परीक्षक पद पर अजीत सिंह यादव को 95 मत और सुशील कुमार को 75 मत मिले। अजीत 20 मतों से विजयी घोषित हुए। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार बिंद, उपाध्यक्ष पद पर आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार आर्या निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर आनंद कुमार प्रजापति, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर दीप दर्शन प्रसाद और संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर सुनील कुमार निर्विरोध चुने गए। प्रबंध समिति के छह सदस्य के रूप में आशीष प्रजापति, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार यादव, रामनरेश यादव, शिवकुमार गुप्ता और सुजीत कुमार यादव को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव समिति के अध्यक्ष कमला प्रसाद ने चुनाव परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें