प्रदेश स्तरीय फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में जिले के दिलीप त्रिपाठी ने नौ चक्रों के मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल कर उप विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ उन्होंने 24 फरवरी को जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय रेंटिग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम में जगह बना ली है।
जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार ने बताया कि चार और पांच फरवरी को प्रयागराज में दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दुर्गाकुंड के रहने वाले दिलीप 1784 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि आगरा के संचित दूबे 1816 रेंटिग से पहले स्थान पर रहे।