बीएचयू केंद्रीय ग्रंथालय, महामना अभिलेखागार एवं ब्रिटिश ऑनलाइन आर्काइव्स के तत्वावधान में हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने अभिलेखागार और डिजिटल संसाधनों के संयुक्त उपयोग पर चर्चा की। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शोध की गुणवत्ता और बेहतर होगी। कुलपति ने विद्यार्थियों की रोजगारपरकता को सुदृढ़ करने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि शोध कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने में अभिलेखागार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डेविड सार्स फील्ड ने अभिलेखीय शोध के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. अशोक कुमार उपाध्याय, प्रो.ध्रुव कुमार सिंह मौजूद रहे।