फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खोदाई व लीकेज से सड़क खराब, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक काल- आधिकारिक मोबाइल नंबर भी पड़ेगा
विज्ञापन


फोटो
खोदाई व लीकेज से सड़क खराब, परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। पांडेयपुर सहित शहर के कई इलाकों में सड़क धंसने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। पेयजल की लाइप लाइन में लीकेज के नाम पर कार्यदायी एजेंसियां सड़कों को खोदकर छोड़ दे रही हैं। गड्ढों को सही ढंग से भरा नहीं जा रहा। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


नगर निगम के पास पानी लीकेज से सड़क धंसने का मामला सामने आ चुका है। इसी तरह रवींद्रपुरी, लंका, गुरुधाम, कमच्छा आदि इलाकों में सड़क धंसने से गड्ढे बन गए हैं। सीवर, पेयजल की लाइनों को दुरुस्त करने के लिए की गई खोदाई के बाद जब गड्ढों को पाटा जाता है, तो मानकों की अनदेखी की जाती है। इससे वहां पर सड़क धंसने लगती हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़कें धंसती हैं। मरम्मत के लिए जल निगम को सूचित किया गया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्काल सड़कों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें