फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआईजी जेल ने बंदियों का भोजन चखकर परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल, मेस और महिला बैरक के अलावा बंदियों को जेल प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। डीआईजी जेल के अनुसार निरीक्षण में उन्हें सब कुछ संतोषजनक मिला।
विज्ञापन


डीआईजी जेल दोपहर के समय जिला कारागार पहुंचे और बंदियों को दिए जा रहे भोजन को खुद चख कर उन्होंने उसकी गुणवत्ता देखी। इसके बाद उन्होंने जेल अस्पताल और महिला बैरक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से बातचीत कर उन्होंने उनके बच्चों को टॉफी दी। जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का उन्होंने हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार का निर्देश दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक आचार्य डॉ. उमेश सिंह और कारागार प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें