वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोधार्थियों के बीच शोध संवाद हुआ। हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग में कविता की रचना प्रक्रिया और भाषा पर एक दिवसीय व्याख्यान में कवि प्रो. दिनेश कुशवाहा ने जानकारियां दीं। कहा कि कविता मनुष्यता के इतिहास का जीवंत दस्तावेज है। वह मनुष्य के जय-पराजय, हताशा-आकांक्षा और भविष्य का आख्यान है। संचालन प्रो. निरंजन सहाय और धन्यवाद प्रो. अनुराग कुमार ने किया। ब्यूरो