फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। इसका नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर चंद्र वर्मा ने किया। धरने के बाद जिला अध्यक्ष और सचिव ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। डीआईओएस ने आश्वासन दिया कि संगठन की ओर दिए गए ज्ञापन को शासन और विभाग को प्रेषित कर दिया जाएगा। अध्यक्ष सुधीर चंद्र वर्मा ने सभी सदस्यों को 12 नवंबर को डायट सारनाथ में आयोजित धरने में उपस्थित होने का अनुरोध किया। इस मौके पर जिला सचिव अमित कुमार सिंह, जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष रबीना रावत, ऑडिटर सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें