गांव के अति प्राचीन धनुष यज्ञ मेले के अंतिम दिन बुधवार को हुबारम बाबा मंदिर के परिसर में अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाराणसी के धर्मराज ने गाजीपुर के पवन को हरा दिया। इसी तरह वाराणसी के अरविंद, निरहू, मंटू, नागेंद्र,आशुतोष, प्रद्युम्न और शिवम की कुश्ती बराबरी पर छूटी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कन्हैया एवं बब्बन यादव तथा उद्घोषक की भूमिका नागा राय एवं रमेश यादव ने निभाई।