ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद अब देशभर में इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन पूजन किया। दर्शन करने के बाद बाहर आई कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से मथुरा के कण कण में श्रीकृष्ण है और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्रीराम है ठीक वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं।
कंगना रनौत ने कहा कि महादेव को किसी ढांचे की जरूरत नहीं है। इस दौरान कंगना ने काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप और बाबा दरबार के कायाकल्प को अद्भुत बताया। कंगना रनौत अभिनेता अर्जुन राम पाल दशाश्वमेध घाट पर दैनिक मां गंगा की आरती में शामिल हुए।
आरती से पहले वैदिक रीति से मां गंगा की पूजन कर आशीर्वाद मांगा। बजड़े पर बैठ मां गंगा की आरती देखी। कभी मोबाइल से वीडियो बनाया तो कभी सेल्फी ली। कंगना और अर्जुन रामपाल को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ रही।