38वीं पंडित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को गंगापुर इंटर कॉलेज में खेली गई। डीएच भदोही ने हॉकी एकेडमी प्रयागराज को 2-0 से हरा दिया। 14वें मिनट में मनीष यादव, 56वें मिनट में समीर ने गोल मारकर भदोही को 2-0 से जीत दिलाई। दूसरे मैच में यूपी कॉलेज ने सिगरा स्टेडियम की टीम को 3-2 से, आकाशदीप हॉकी एकेडमी सोनभद्र ने सुरजीत अकादमी काे 5-2 से, डीएचए बहराइच ने अंबुज हॉकी अकादमी गाजीपुर 1-0 से मैच जीत लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अवधेश मौर्य, बहादुर मौर्य, विजय राजभर, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।