फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली मुरादाबाद, सहारनपुर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू के लिए वाराणसी से कटड़ा तक ट्रेन से जा सकेंगे माता के भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
23 जून को लोहता स्टेशन से पहली बार लंबी दूरी की ट्रेन होगी रवाना
विज्ञापन

कैंट स्टेशन से भीड़ कम करने की रेलवे ने की पहल, 24 को कटड़ा से लौटेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। 23 जून को पहली बार लोहता स्टेशन से कटड़ा के लिए सीधी समर स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। रेलवे ने कैंट स्टेशन की भीड़ कम करने के लिए यह अभिनव प्रयोग किया है। पहली बार लोहता से लंबी दूरी की कोई ट्रेन रवाना होगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, फिलहाल यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04249 लोहता-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा समर स्पेशल 23 जून को लोहता स्टेशन से शाम 4.15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 7.50 बजे कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी। 24 जून को ट्रेन संख्या 04250 कटड़ा स्टेशन से रात 11.20 बजे चलकर अगले दिन रात 12.45 बजे लोहता स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान, सामान्य श्रेणी के 22 डब्बे रहेंगे। लोहता से चलकर यह ट्रेन प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुना नगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर स्टेशन पर रुकते हुए कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें