फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, एक दिन पहले से ही उमड़ी भीड़

Mon, 27 Nov 2023 03:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के साथ माह भर के नियम-संयम पर विराम लग गया है। उदया तिथि में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान सोमवार को हुआ। शिवयोग, अभिजीत मुहूर्त और कृतिका नक्षत्र में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का संयोग रहा। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना से श्रद्धालुओं को सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दान आरंभ हुआ। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:05 से 5:59 बजे तक था। ब्रह्म मुहूर्त से आरंभ होकर पूरे दिन भर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान व दान किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त पूर्वाह्न 11:47 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था। शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:39 बजे तक रहेगा। इसके बाद से सिद्ध योग अगले दिन तक रहेगा। पूर्णिमा वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01:35 मिनट से शुरू हुआ और 28 नवंबर को प्रात: 06: 54 मिनट तक रहेगा। कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 01:35 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र के बाद से रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें