मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर बुधवार को मणिकर्णिका घाट से पारंपरिक अंतरगृही यात्रा की शुरुआत हुई। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित काशी के शिवालयों व देवालयों में दर्शन किए। भ्रमण पुन: मणिकर्णिका घाट पहुंचने के बाद 24 घंटे में यात्रा पूरी हुई। काशी तीर्थ पुरोहित सभा के अध्यक्ष मनीष नंदन मिश्रा ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालु दुग्ध विनायक, ज्ञानवापी कूप, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर आदि काशी के शिवालयों और देवालयों में दर्शन-पूजन किया गया।