फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्याम ध्वजा लेकर निकले श्रद्धालु, मंदिर में हुआ गोपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम मंडल की ओर से चल रहे 11 दिवसीय निशान शोभायात्रा के आठवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैदागिन स्थित पातालेश्वर मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया और गिरजाघर होते हुए लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची। यात्रा से पहले मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी, अजय खेमका और सुशील गाड़ोदिया ने श्याम ध्वजा का पूजन किया। यात्रा में फूलों से सजी गाड़ी पर भगवान श्याम की झांकी भी शामिल रही। महिलाएं पूजन की थालियां लेकर चल रही थीं। श्री श्याम मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में निशान अर्पित किए। भक्तों ने आरती करके श्याम चालीसा का पाठ किया। भक्तों में प्रसाद वितरित हुआ। इस दौरान गोपूजन भी हुआ। मंदिर के प्रधान पुजारी संजय हजारी ने श्रद्धालुओं को गाय की पूजा कराई। भक्तों ने गाय को तिलक लगाकर माला और वस्त्र पहनाया। चना, भूसी और फल खिलाया। आयोजन में सुरेश तुलस्यान, शिवांक शर्मा,गौरांग लोहिया और अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें