वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के पूजन और भोग के लिए भक्त ने चांदी के बर्तन अर्पित किए। चांदी के बर्तनों का कुल वजन 3.62 किलोग्राम है। रविवार को मंगला आरती के दौरान पूजा पाठ के बाद मुंबई के भक्त ने बाबा को चांदी की थाली, कटोरी और अन्य पात्र चढ़ाए। मंदिर प्रशासन के प्रतिनिधियों ने यह भेंट स्वीकार की है। थाली में दो छोटी-छोटी कटोरियां भी लगी हैं।