फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव मंदिर के 83वें वार्षिकोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर का वार्षिकोत्सव सोमवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी पर धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर मार्कंडेय महादेव मंदिर, गर्भगृह, परिसर की विधिवत सफाई कर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर,मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जनपदों के श्रद्धालुओं की भीड़ त्रयोदशी व बाबा के 83वें वार्षिकोत्सव में पहुंची। मार्कंडेय महादेव गोस्वामी समाज की ओर से बाबा का भव्य शृंगार रात आठ बजे हुआ। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी भवानी यतीनंदन महाराज रहे। इसके बाद मार्कंडेय महादेव शृंगार का झांकी दर्शन शुरू हुआ। इसके बाद रैन बसेरे में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वांचल के जिलों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिसर में मुख्य अतिथि के प्रवचन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्वांचल के कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें