फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन अनुष्ठान में अमेरिका के श्रद्धालु भी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व में पहली बार हो रहे कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन अनुष्ठान शिवाला घाट के चेतसिंह किला परिसर में मंगलवार को भी देश-विदेश के संतों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। अमेरिका के संत मोहन ने अनुयायियों संग पूजन अर्चन किया। प्रदेश के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी पूजन में शामिल हुए और दर्शन कर आशीष लिया।
विज्ञापन

हैदराबाद की संस्था श्रीविजयानंदनाध गुरु सेवा समिति की सान्निध्य में शिव संकल्पमस्तु कार्यक्रम के तहत नौ दिवसीय कोटिपार्थिव लिंग (एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग) का पूजन हुआ। सूर्य पीठ द्वारका के पीठाधीश्वर सूर्याचार्य कृष्णदेव नंद गिरि महाराज एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत अमेरिका के मोहन अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ पूजन किया। इस दौरान विशिष्टजनों का सम्मान हुआ। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने संत स्वामी अखंड सम्राट आनंद और तीर्थ पुरोहित नारायण शास्त्री को सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष टी रामचंद्र साई एवं आयोजन सचिव डॉ. के वेंकट गंजाम ने राज्यमंत्री को सम्मानित किया। सुबह आठ से दिन में 12 बजे तथा शाम 4:30 से रात नौ बजे तक पार्थिव शिवलिंगों का पूजन होता है।

कीर्तन बैंड से झुमाया
सांस्कृतिक संध्या में वायलिन वादक पं. सुखदेव मिश्र के नेतृत्व में स्पेन के कलाकार मनु ओम, जमाऊ काता, आना लोपेज ने कीर्तन बैंड से सभी को झुमाया। नृत्यांगना सोनी सेठ एवं गौरव मिश्रा ने कथक से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें