लैंडमार्क टावर फेज-1 और 2, बीडीए कॉलोनी में सोमवार रात देवी जागरण और डांडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। लैंडमार्क वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से हुए कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट की ओर से भी भव्य डांडिया नाइट मनाई गई। दोनों कार्यक्रमों में भक्ति, संगीत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लैंडमार्क टावर में शुरुआत कन्या पूजन से हुई। भजन गायिका मोना और उनकी टीम ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आज तेरा जगराता माता... और मैया गंगा मैया... जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मां भगवती के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। समापन भंडारे से हुआ।दूसरी ओर, लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट की डांडिया नाइट में डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे सदस्यों ने गरबा और डांडिया किया।