फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीता विदाई प्रसंग सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु, मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
चोलापुर में कथा वाचक का सम्मान करते आयुष मंत्री दया शंकर दयालु। संवाद
विज्ञापन
गोला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में चल रही रामकथा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथावाचक योगाचार्य ने सीता विदाई प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कहा कि बेटा भाग्य और बेटी सौभाग्य से मिलती है। कार्यक्रम का शुभारंभ सैदपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजित प्रसाद यादव के पुत्र भारत भूषण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कथा के समापन पर आयोजन समिति की ओर से पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। मेधावी विद्यार्थियों और सेवानिवृत्त लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ''दयालु'', अजगरा विधायक त्रिभुवन राम और एमएलसी विनीत सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सुमंत, शिवशंकर सिंह बच्चा, विनोद सिंह, विनोद सिंह डोभी और महेंद्र नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के विजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें