फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीवर ओवरफ्लो होने से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकटमोचन इलाके में सीवर की समस्या से स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पुलिस चौकी के पास सीवर की पाइप लाइन में लीकेज है। एक दिन पूर्व हल्की बारिश के दौरान यहां सीवर जमा हो गया। इससे मंदिर में दर्शन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि समस्या के बारे में पार्षद को बताया गया था। उस दाैरान ठीक हुआ था। अब फिर से यहां सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। ढलान होने के कारण चौकी की तरफ सीवर जमा हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत जलकल से की। जलकल के कर्मचारियों ने सोमवार को सफाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें