फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अन्नपूर्णा मंदिर भोजनालय में बेहोश श्रद्धालु की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाए जाने वाले भोजनालय में सोमवार की दोपहर में एक श्रद्धालु बेहोश हो गया। सेवादारों ने उसे पास में ही हिंदू सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार करीब 70 वर्षीय श्रद्धालु भोजनालय में भोजन करने आया। यहां भोजन करने के बाद वह बाहर निकल रहा था कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह वहीं गिर कर बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें