फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 88.97 करोड़ से 14500 घरों में होंगे पानी के कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी जल जीवन मिशन के तहत 88.97 करोड़ की लागत से 30 ट्यूबवेल और 30 पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। 468 किमी वितरण लाइन से 14500 घरों को पानी के कनेक्शन मिलेंगे। इसमें तकरीबन एक लाख की आबादी कवर की जाएगी। आठ ब्लॉक के 49 राजस्व गांवों सहित आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूूल, पंचायत भवन, कम्यूनिटी सेंटर को कवर किया जाएगा। 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बाकी बचे काम को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया गया है। इसकी निगरानी ब्लॉक और जिले स्तर से की जा रही है। इस काम के पूरा होने से पानी से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत काम पूरा कराया जा रहा है। काम पूरा कराने के बाद सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके चालू होने से लोगों को पानी की टंकियों से जलापूर्ति मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें