फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मेयर ने नई बस्ती में 103.87 करोड़ के सीवर-पेयजल कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को उत्तरी विधानसभा के नई बस्ती वार्ड में 103.87 करोड़ रुपये के सीवर लाइन और पेयजल कनेक्शन कार्य का शिलान्यास किया। मेयर ने राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, क्षेत्रीय पार्षदों के साथ भूमि पूजन किया। परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) की देखरेख में इस विशाल कार्य को गति दी जाएगी। मेयर ने स्पष्ट किया कि सीवर व पानी की नई पाइप लाइन बिछाने के कार्य में एक साल का समय लग सकता है। इस अवधि में सड़कों की खुदाई के कारण नागरिकों को आवागमन में थोड़ी असुविधा और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। मेयर ने कहा कि नई बस्ती वार्ड में 76.73 करोड़ की लागत से 26 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और गृह संयोजन का कार्य पूरा किया जाएगा। पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए 27.14 करोड़ से पेयजल टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। इस दोतरफा बुनियादी विकास से जहां एक ओर सीवर की समस्या खत्म होगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों के घरों में पानी का प्रेशर बढ़ेगा और हर घर तक शुद्ध व स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। राजेश यादव, संजय, दिनेश यादव, बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक मौर्या रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें