5.85 करोड़ की लागत से 17 विकास कार्यों का शिलान्यास, मंत्री रविन्द्र जायसवाल बोले-जनसुविधाएं सर
- फोटो : File Photo
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 5.85 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 17 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनसामान्य को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बताया कि जनसामान्य को सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। ये 17 कार्य उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में किए जाएंगे। इनमें सारनाथ, पहड़िया, अकथा और रमरेपुर वार्ड शामिल हैं। सारनाथ वार्ड में ब्रह्मकुमारी मंदिर से मुख्य मार्ग की विशेष मरम्मत 26.05 लाख रुपये की लागत से होगी। पहड़िया वार्ड में सारंग तालाब से तपोवन आश्रम मार्ग का नवीनीकरण 8.83 लाख रुपये में किया जाएगा। अकथा वार्ड में नवापुरा से अनमोल नगर तक मार्ग का नवीनीकरण 10.87 लाख रुपये की लागत से होगा।