फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली: गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही घाटों की सफाई शुरू, छठ पूजा तक चमचमाएंगे घाट

Tue, 03 Oct 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही वाराणसी में गंगा के 84 घाटों की सफाई अभियान अब शुरू हो गया है। पंप की तेज धार से गाद गंगा में बहाई जा रही है। साफ-सफाई में नगर निगम के कर्मी के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गाद की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलस्तर कम होने के साथ ही वाराणसी में गंगा के 84 घाटों की सफाई अभियान अब शुरू हो गया है। पंप की तेज धार से गाद गंगा में बहाई जा रही है। वहीं कूड़े, करकट को उठाया जा रहा है। देव दीपावली से पहले ही महापर्व छठ पूजा तक घाटों को चकाचक बनाने की योजना है। घाटों की साफ-सफाई में नगर निगम के कर्मी के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस बार 17 नवंबर को छठ पूजा और 26-27 नवंबर को देव दीपावली है। इसलिए अस्सी, मणिकर्णिका, हरिश्चंद्र, काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा प्रवेश द्वार, जलासेन घाट पर सफाई शुरू करा दी गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही 84 घाटों का संपर्क एक दूसरे से कट गया था।

अब पानी कम हुआ है। इससे गाद घाटों पर जमा हो गया है।  2014 से लेकर अब तक गंगा घाटों की सफाई विशाल प्रोटेक्शन के जरिये कराई जाती थी। अब नगर निगम के 235 सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। कुछ और सफाई कर्मचारियों को लगाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें