फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बिना सीएनजी वाले नावों पर शिकंजा, 30 अक्तूबर तक पंजीकरण नहीं कराया तो लाइसेंस होगा निरस्त

Fri, 22 Oct 2021 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देव दीपावली 2021 तक वाराणसी में सभी नावों को सीएनजी युक्त किया जाना है। नावें हजार से ज्यादा हैं मगर अबतक 200 से कम नावों में ही सीएनजी युक्त हुआ है। 
विज्ञापन
वाराणसी में नौकायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा में प्रदूषण कम करने और निर्मलता बनाए रखने के लिए नगर निगम प्रशासन ने बिना सीएनजी वाले नावों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जोनल अधिकारी कोतवाली रामेश्वर दयाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर अब तक सीएनजी के लिए आवेदनों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


निर्णय लिया गया कि 30 अक्तूबर तक यदि नाविक सीएनजी के लिए पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। रामेश्वर दयाल ने कहा कि पूर्व में 800 फार्म नाविकों को नगर निगम की ओर से दिए गए थे। अब तक सिर्फ 246 आवेदन मिले हैं। नगर निगम और स्मार्ट सिटी योजना के लिए नावों को सीएनजी से लैस किया जाना है।

बैठक में गेल के अधिकारी गौरीशंकर मिश्रा, अजय कुमार उपस्थित रहे। दरअसल, देव दीपावली तक सभी नावों को सीएनजी युक्त किया जाना है। करीब 166 नावों को इससे लैस भी किया जा चुका है। जबकि कुल 1200 नावों को सीएनजी युक्त किया जाना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें