फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए कर्मचारी रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रौजा इलाके में जलभराव के लिए रेलवे को जिम्मेदार बताकर एसडीएम सदर अनिरुद्ध सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को रेलकर्मियों को हिरासत में लिया गया। उन्हें शहर कोतवाली में रखा गया। रेलवे प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने देर रात सभी रेलकर्मियों को छोड़ दिया। इस मामले में डीआरएम वाराणसी की गाजीपुर डीएम से वार्ता हुई, जिसके बाद सभी रेलकर्मियों को थाने से छोड़ दिया गया। इसमें सिटी स्टेशन के आईओडब्ल्यू, ईओआई, ट्राली मैन समेत पांच कर्मचारी शामिल थे। इस संबंध में एसडीएम अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कुछ रेलकर्मी जल निकासी को लेकर परेशानी खड़ा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की। इसको देखते हुए रेलकर्मियों को थोड़ी देर के लिए हिरासत में रखा गया था। देर रात सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें