फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विरोध के बावजूद तोड़े गए 40 से अधिक कच्चे, पक्के निर्माण, चला बुलडोजर; फोर्स रही तैनात

Sun, 08 Sep 2024 01:06 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान जिला अस्पताल के सामने अफरातफरी का माहौल रहा। अवैध निर्माण गिराने के बाद जिला प्रशासन ने हिदायत दी है कि दोबारा निर्माण न होने पाए। इस दौरान भारी मात्रा में फोर्स भी रही।
विज्ञापन
बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान मौजूद फोर्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विरोध के बावजूद जिला प्रशासन ने 40 से अधिक अवैध कच्चे पक्के निर्माण ढहाए। सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह की अगुवाई में शनिवार को पांडेयपुर स्थित दीनदयाल अस्पताल से ईएसआई चिकित्सालय तक अवैध निर्माणाें पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान कुछ अधिवक्ता भी पहुंच गए। उनकी आड़ में लोग विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान एक दवा की दुकान न गिराने पर लोगों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस दुकान का अदालत से स्टे होने के कारण छोड़ा गया है। जब बुलडोजर क्षेत्र में पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने सामान को बटोरने में लग गए।

विज्ञापन


इस दौरान वहां काफी भीड़ भी जमा हो गई। जैसे ही अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला वैसे ही विरोध करने वाले जमा हो गए। बार-बार पुलिस विरोध करने वालों को हटा रही थी। कुछ लोग अपनी जमीन बताने लगे। इस पर प्रशासन ने जमीन से जुड़े कागजात मांगे तो लोग दिखा नहीं पाए। इसके बाद प्रशासन ने सड़क के दोनों ओर अवैध निर्माण ढहाए।
विज्ञापन


दरअसल, दीनदयाल अस्पताल के पास ईएसआई अस्पताल और मानसिक चिकित्सालय तक सड़क के दोनों ओर कच्चा पक्का अवैध निर्माण किया गया था। इनमें दवा की दुकानें, चाय, पान, नाश्ता, फल, तबेला आदि का निर्माण कराया गया था। इन दुकानों पर लगने वाली भीड़ के कारण न केवल मरीजों, तीमारदारों बल्कि यातायात पर भी असर पड़ रहा था। अक्सर यहां जाम की समस्या आती है। इसे ध्यान में रखकर जिला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, तहसील, पुलिस आदि ने मिलकर अवैध निर्माण को हटाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें