परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन रही शत प्रतिशत उपस्थिति नंबर गेम : 2.20 लाख बच्चों ने दी परीक्षा संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। जिले में सोमवार से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन शत प्रतिशत उपस्थिति रही। वहीं, नकल रोकने के लिए गठित सचल दल के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पंजीकृत 2.20 लाख बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। प्राथमिक विद्यालय मोहनसराय में बेंच डेस्क कम होने पर बच्चों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
1144 परिषदीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पहले दिन की प्रथम पाली में कक्षा 1 से 5 तक केवल मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक छात्र छात्राओं की लिखित परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कृषि, कला, गृह शिल्प की परीक्षा दी। दूसरी पाली में खेल, स्काउटिंग और शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षाएं हुईं। निगरानी के लिए हर ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत के साथ ही खंड शिक्षाधिकारियों को सचल दल में शामिल किया गया था। शनिवार को ही विभिन्न स्कूलों में प्रश्नपत्रों को सील बंद लिफाफे में पैक कर पहुंचा दिया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने नगर क्षेत्र के स्कूलों का भ्रमण कर परीक्षाओं की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
कोट जिले मे लगभग दो लाख बीस हजार बच्चों ने परीक्षा दी। सचल दल और बीओ की टीम नकलविहीन परिक्षा कराने के लिए लगाई गई है। -डाॅ. अरविंद पाठक, बीएसए