फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में महाराणा प्रताप के वंशज 1100 महिलाओं को कराएंगे मंगल पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
जय दादी नाम बैंक की ओर से 21 जनवरी को होने वाला राणी सती दादी मंगल महोत्सव इस बार प्रभु श्रीराम को समर्पित होगा। अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा से एक दिन पहले होने वाले आयोजन में महाराणा प्रताप के वंशज वाचक कुंवर तेजस राणा (अजमेर) 1100 महिलाओं को मंगल पाठ कराएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मारवाड़ी युवक संघ भवन लक्सा में संस्था के संरक्षक आरके चौधरी, अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान और महेश चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि राणी सती दादी मंगल महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही कोलकाता के कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम होगा। महिलाएं संगीतमय पाठ के साथ ही नृत्यनाटिका प्रस्तुत करेंगी। दिव्य सिंहासन पर राणी सती दादी विराजमान होंगी। दादी को 56 भोग भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें