उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मझवां में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के मुख्यमंत्रियों की तुलना में सबसे अच्छा काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। एक ओर देश का नेता जहां हमारा दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता है। जब पूरे देश के मुख्यमंत्रियों की बात आती है तो सबसे अच्छा कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। कहा कि आप लोगों ने अनुप्रिया पटेल को विजयी बनाया। मझवां में 2019 के लोकसभा के चुनाव में सबसे अधिक वोट मिला था। हमारी डबल इंजन की सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अच्छा काम कर रही है। मझवां विधानसभा एक ऐसी विधानसभा है जहां का विधायक देश की संसद में जाकर बैठा है।