उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वाराणसी आएंगे। विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, फिर सड़क मार्ग से दोपहर 2:10 बजे सर्किट हाउस आएंगे। सर्किट हाउस में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। शनिवार को ही तरना में आयोजित रामकथा में शाम 4:15 बजे सम्मिलित होंगे। शाम सात बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ चले जाएंगे।