फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दंत चिकित्सकों ने मरीज के जबड़े में लगाए 11 डेंटल इंप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में चल रही कार्यशाला में सर्जिकल प्रक्रिया और इंप्लांट तकनीक पर डॉक्टरों ने चर्चा की। इस दौरान डॉक्टरों ने लाइव सर्जरी कर दो मरीजों के जबड़े में मालवीय डेंटल इंप्लांट लगाया। डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सात दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला में कंप्रेशन एवं एक्सपेंशन तकनीक का उपयोग करते हुए एक मरीज के निचले जबड़े में छह और ऊपरी जबड़े में पांच डेंटल इंप्लांट लगाए गए। कार्यक्रम में प्रशिक्षु दंत चिकित्सकों ने विशेषज्ञों की निगरानी में दो मालवीय डेंटल इंप्लांट लगाए गए। इसके अलावा एक पूर्णत: दंतहीन (एडेंटुलस) मरीज के निचले जबड़े में दो इंप्लांट लगाए गए जिन्हें मैग्नेटिक अटैचमेंट्स के माध्यम से रिमूवेबल डेंचर से जोड़ा गया। इस तकनीक से पहले अस्थिर रहने वाला डेंचर अत्यंत स्थिर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें