डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में पढ़ने वाले 50 से अधिक छात्र-छात्राएं डेंगू की चपेट में हैं। छात्र-छात्राओं को कैंपस के अंदर बने क्लीनिक में ही भर्ती कराया गया है। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान के छात्रावास में एक साथ 50 से अधिक छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को डेंगू ने अपनी जद में ले लिया है।
एक साथ इतने विद्यार्थियों को डेंगू होने से विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। छात्रों के बेहतर उपचार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक टीम गठित की है। इसमें उपकुलसचिव डॉ. हिमांशु पांडेय को संयोजक बनाया गया है। टीम में डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. दावा छेरिंग, डॉ. दावा शेरपा शामिल हैं।