फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरगोवर्धन में छह साल के बच्चे में डेेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सीर गोवर्धनपुर में छह साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। पांडेयपुर में भी 31 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। उधर, दो घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि पांडेयपुर, लंका, सुंदरपुर, महमूरगंज, सामनेघाट में 1681 घरों में सर्वे किया गया। अस्पतालों में इस समय 82 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिले में 372 केंद्रों पर चले मेगा टीकाकरण अभियान में 17,452 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 साल के 16885 और 45 साल से ऊपर के 567 लोगों का टीकाकरण हुआ। बुधवार को 125 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें