फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के हिंदी विभाग में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू हिंदी विभाग में प्रयोजनमूलक हिंदी पत्रकारिता विषय के अभ्यर्थियों ने सोमवार को विभाग के गेट पर प्रदर्शन किया। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए जांच की मांग की। मामले को लेकर कला संकाय प्रमुख, नियुक्ति और चयन प्रकोष्ठ के संयुक्त कुलसचिव को पत्र सौंपा। साथ ही कुलपति और कुलसचिव को भी पत्र देकर जांच के साथ ही अलग विज्ञापन जारी करने की मांग की है। छात्रों ने बताया कि बीते दो वर्षों से प्रयोजनमूलक हिंदी पत्रकारिता में पीएचडी के लिए भी हिंदी को पात्र नहीं माना जाता है। चेतावनी दी कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें