फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की सफाई नहीं होने पर सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने मंगलवार को नगर निगम द्वारा नालों की सफाई नहीं होने करवाने पर गांधीनगर सुंदरपुर मार्ग स्थित नाले पर प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने ‘नगर निगम होश में आओ, जल्दी नाला सफाई कराओ, नगर निगम मस्त है, जनता देखो त्रस्त है... आदि नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। पार्षद कमल पटेल ने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर ने कहा कि नालों में गंदगी है। जिसकी वजह से लोगों को बीमारियां हो रही हैं। शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी ने कहा कि करौंदी से लेकर अस्सी तक हर साल नाले की सफाई के लिए निविदा निकाली जाती है, लेकिन सफाई सिर्फ कागजों पर करवाकर भुगतान किया जाता रहा है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद वरुण सिंह, संजय प्रियदर्शी, दिलीप कश्यप, आलोक गुप्ता, विकास बिंद, प्रकाश सहानी, गौरव श्रीवास्तव, मनोज झा, सचिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें