फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम पर कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर की सीवर, पानी, सड़क समस्या से खफा कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह से मुलाकात कर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्षद दल के नेता सीताराम केशरी ने कहा कि शहर में सीवर, पानी, सड़क की समस्या विकराल हो गई है। नगर निगम की ओर से बेहतर इंतजाम नहीं किया जा रहा है। जनता को राहत नहीं मिल रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने कहा कि नगर निगम की कार्यशैली से आम जनता दुखी है। इस दौरान राजस्व हानि पर भी कांग्रेस पार्षदों ने नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि आम जनता से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। प्रदर्शन में रमजान अली, गुलशन अली, साजिद अंसारी, अफजाल अंसारी, अनिल शर्मा, डा. अख्तर अली, बेलाल अंसारी, अनीसुर्रहमान, प्रिस राय खगोलन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें