फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वीडीए से ध्वस्तीकरण आदेश फिर भी नहीं गिरा अवैध निर्माण, आज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए से ध्वस्तीकरण का आदेश होने के बाद भी चंद्रिका विहार कालोनी अखरी में निर्माण कार्य जारी रहा। समय रहते अवैध निर्माण गिराया गया होता तो शायद मजदूर की जान न जाती। वीडीए के अभियंताओं की अनदेखी के चलते मजदूर के परिवार वालों को उठाना पड़ेगा। घटना के बाद अब वीडीए की ओर से एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

शहर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। बावजूद इसके वीडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे अवैध निर्माण करने वालों का मन बढ़ता जा रहा है। एक मानचित्र का पास करवाने के लिए आम जनता को सैकड़ों बार वीडीए के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी चक्कर से बचने के लिए कुछ दलाल सक्रिय हैं जिनका वीडीए के अभियंताओं से सेटिंग है। जांच करने वालों की जेबें गरम होने के बाद निर्माण शुरू होता है और अवैध निर्माण को वैध में बदल दिया जाता है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि अखरी के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। इस मामले में कार्रवाई होगी। वीडीए की ओर से शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा अवैध निर्माणों के खिलाफ वृहद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें