चकरोड की जमीन पर बने मकान काे ध्वस्त किया
मिर्जामुराद। अदमापुर गांव मे शनिवार की शाम को राजस्व टीम के मौजूदगी में सार्वजनिक चकरोड पर बना अवैध मकान ध्वस्त किया गया। अदमापुर गांव के महनाग बस्ती में सार्वजनिक चकरोड की जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया था। इसकी शिकायत प्रेमशंकर ने जिलाधिकारी व एसडीएम से की थी। राजस्व टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दिया। शनिवार की शाम नॉयब तहसीलदार प्राची केशरवानी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से अवैध मकान का ध्वस्त कराया। इस मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार, राजस्व निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और राजस्वकर्मी मौजूद रहे। संवाद