फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सगरा तालाब का करें सीमांकन, हटवाएं अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को माधोपुर स्थित सगरा तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान तालाब के आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने तालाब के क्षेत्र का तत्काल सीमांकन (पैमाइश) कराने और आसपास किए गए अवैध अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तालाब और उसके आसपास के परिसर में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाने को कहा। नगर आयुक्त ने कहा कि तालाब के संरक्षण और सुंदरीकरण के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर सोमवार से ही सफाई एवं अग्रिम कार्रवाई की योजना पर काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें