फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सावन भर ज्ञानवापी में नमाज पर रोक की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा है। शिवसेना के प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। ऐसे में ज्ञानवापी परिसर में नमाज अदा होने से हिंदू आस्था प्रभावित होती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। उन्होंने पूरे सावन माह के दौरान नमाज पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें