फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए जिलाधिकारी से की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। सेवापुरी ब्लॉक के चित्रसेनपुर किसान सब्जी मंडी के सामने नेशनल हाईवे पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल के नेतृत्व में सब्जी मंडी समिति के सदस्य एवं ग्रामीण बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम को मांग पत्र सौंपा और समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इस सब्जी मंडी में आने-जाने के लिए 500 मीटर अंडरपास से होकर गुजरना पड़ता हैं। सड़क पार करते समय रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल के अलावा वंश नारायण पटेल, ग्राम प्रधान राजकुमारी पटेल, मोहन गुप्ता, रूपनारायण पटेल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें