फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। इसमें प्रदेश सरकार से सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से जोड़ने की मांग की गई। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को पेंशनविहीन रखना केवल आर्थिक अन्याय ही नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा के खिलाफ भी है। माध्यमिक संघ ने श्री खेदनलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता का नियम विरुद्ध निलंबन, एनपीएस से ओपीएस में स्थानांतरित शिक्षकों के जीपीएफ धन का अंतरण, कटिंग मेमोरियल से जुड़े चार प्रकरणों का निस्तारण जैसी समस्याओं के समाधान से संबंधित एक अलग पत्रक जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि राजन सिंह को सौंपा गया। जिला मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में शिक्षक संघ की इकाइयों ने जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, जिला मंत्री अरविंद कुमार, मंडल मंत्री डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें