फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फोटो- मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा कार्य दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरदरपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ चौपाल लगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मनरेगा गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवन रेखा है। आरोप लगाया कि मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। सरकार से मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध कराने और बकाया मजदूरी का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। चौपाल में जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। मजदूरों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में मजदूरों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस अवसर पर आनंद राय, रामनगीना पांडेय, दीना यादव, सरस्वती देवी, मनोरमा चौहान और गिरधारी राम रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें